Breaking





Jun 5, 2023

प्राचार्य सहित कॉलेज स्टाफ ने पोधरोपण का किया पुनीत कार्य

 



करनैलगंज/गोंडा - आज सोमवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरयू डिग्री कॉलेज कर्नलगंज गोंडा में पौधरोपण किया गया जो भविष्य में वृक्ष बनकर हम सभी के पर्यावरण को समृद्ध करने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर बी सिंह ने सर्वप्रथम अपने कर कमलों से एक वृक्ष लगाकर शुभारंभ किया उसके पश्चात समस्त स्टाफ तथा कर्मचारियो ने एक-एक पौध लगाया पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर चर्चा की गई प्राचार्य जी ने कहा की वृक्ष लगाने का काम बहुत ही आसान है लेकिन उस पौध को वृक्ष का स्वरूप प्रदान करना बहुत ही मुश्किल हम सभी को इस उद्देश्य के साथ पौधरोपण करना चाहिए कि उसकी सुरक्षा देखभाल करते हुए हम उसे एक वृक्ष का स्वरूप प्रदान कर सकें ।इस अवसर पर श्री अशोक सिंह डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह , श्री त्रिपुरारी दूबे रविंद्र प्रताप सिंह ,मार्शल स्टालिन ,आशीष सिंह ,यदुनाथ पांडे, संतोष मिश्रा, अमित सिंह ,श्री उमेश पाठक जी ,श्री प्रवेश कुमार वर्मा जी आदि लोग उपस्थित रहे

No comments: