Breaking







Jun 9, 2023

पुलिस लाइन में जवानों ने लगाई दौड़,एसपी रहे मौजूद


 गोण्डा - शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया तथा आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवंत सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात, पीआरओ पु0अ0 व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments: