Breaking





May 2, 2023

डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में मतदान हेतु दिया जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस के अधि0/कर्म0गण व जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  जनपद गोण्डा में दिनांक 04.05.2022 को होने वाले नगर निकाय चुनाव 2023 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर द्वारा आज दिनांक 02.05.2023 को चुनाव ड्यूटी मे लगे पुलिस बल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया की नगर निकाय चुनाव स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। साथ ही प्रत्येक मतदान स्थल व शहर के विभिन्न स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या मे पी0ए0सी0 व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है, जिससे नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी व पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: