Breaking





May 26, 2023

नव निर्वाचित चेयरमैन रामलली को सिटी मजिस्ट्रेट ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ


 करनैलगंज/गोण्डा - गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल  के रूप में पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में नगर चेयरमैन बनीं रामलली ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली और चेयरमैन की कुर्सी पर बैठी। खचाखच भरे नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता द्वारा ने तमाम गणमान्य लोगों और सभासदों की मौजूदगी में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ई ओ प्रियंका मिश्रा, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, रफी उल्लाह अंसारी,अशोक सिंह,अनोखे लाल,राजीव मोदनवाल एडवोकेट,राहुल सिंह,सुरेंद्र वैश्य,नीरज वैश्य,संजय यज्ञसैनी ,पृथ्वी पाल सिंह,डा.राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह जानी,सत्य प्रकाश तिवारी,उमेश चन्द्र मिश्रा,पप्पू मिश्रा,सोनू पुरवार, चंद्रशेखर बाबा, अनूप गोस्वामी,कन्हैया लाल वर्मा,आशीष सोनी सहित अन्य तमाम लोग व नगर पालिका के कर्मचारी रहे।

No comments: