Breaking












May 1, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त-विकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था । जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विकाश पुत्र रामू निवासी ढढौवा मेहनिया बनकटवा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 110/2023 धारा 363, 366 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोंडा
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह मय टीम थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: