Breaking





May 13, 2023

प्रदेश की सभी नगर निगमों पर भाजपा का एकतरफा कब्जा, योगी ने जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। आठ नगर निगम गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, शाहजहांपुर और मथुरा में भाजपा जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वार्ड 80 मोहत्सिमगंज में बीजेपी की शर्मनाक हार हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता गुप्ता 1674 वोट से चुनाव जीतीं हैं । भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विजय वैश्य को 1275 वोट मिले हैं।

मंत्री नंदी के 932 नंबर बूथ पर बीजेपी को महज 150 वोट मिले। निवर्तमान मेयर और मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी इसी बूथ पर मतदान किया था। इसके अलावा, लखनऊ, वाराणसी समेत प्रदेश की 9 नगर निगम में भाजपा जीत की ओर है। सिर्फ आगरा में भाजपा और बसपा में कड़ी टक्कर है। दसवें राउंड में भाजपा ने एक हजार वोट की बढ़त बनाई है। पूरे निकाय चुनाव में सपा शून्य में सिमटती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी की इस बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या लोग ढोल नगाड़ों और रंग अबीर के साथ जश्न मना रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है यह लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं की जीत है।

No comments: