May 10, 2023

धोखाधड़ी कर गल्ला व्यापारी का चोरी गया गेहूं मय ट्रक व नगदी के बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तारः-

 गोण्डा - बीते 06.05.2023 को महावीर इन्टरप्राइजेज, नवीन मण्डी गोण्डा के मालिक विकास जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा  आकाश तोमर के समक्ष जनसुनवाई में पेश होकर धोखाधड़ी कर 249 कुन्टल 50 किलो गेहू चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा प्रथम दृष्टया ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल थाना को0 नगर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व माल की बरामदगी हेतु प्र0नि0 को0 नगर को निर्देशित किया गया था। उक्त


निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में दोषी पाये गए 03 आरोपी अभियुक्तों-01. आंशू (ड्राइवर), 02. महेन्द्र सिंह, 03. पिन्टू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74 बोरा गेहूं, 67,000/- रूपये नगद, 02 अदद असली व 03 अदद नकली नम्बर प्लेट, 01 अदद ट्रक आदि सामान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त आंशू द्वारा बताया गया कि हम तीनो लोग दिनांक 26.04.2023 को बहराइच गल्ला मण्डी से 249 कुन्टल 50 किलो गेहू लाद कर ब्रिटानिया इण्डस्ट्रीज समस्तीपुर के लिए निकले थे कि लालच के चलते हमलोगो द्वारा रास्ते में ही 345 बोरा गेहूं को कम दाम में बेच दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. आंशू पुत्र गोविन्द सिंह नि0 कसिया नन्दपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज। 

02. महेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह नि0 कसिया नन्दपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज। 

03. पिन्टू पुत्र राधेश्याम नि0 मेहरुपुर राबी थाना कमालगंज जनपद फरुखाबाद।


आपराधिक इतिहास आंशु व महेन्द्र सिंह

01. मु0अ0सं0-451/2019 धारा 308,323,325 भादवि0 थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।


अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-356/2023 धारा 420,406,467,468,471 भादवि0 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


*बरामदगी-*

01. 74 बोरा गेहूँ (कुल 46 कुन्टल माल)

02. 02 अदद नम्बर प्लेट असली।

03. 03 अदद नम्बर प्लेट फर्जी।          

04. 67000 रूपये नगद।

05. 01 अदद ट्रक।

06. 01 अदद कीपैड मोबाइल।

07. 01 अदद फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 विरेन्द्र प्रसाद पाल।

02. उ0नि0 बब्बन सिंह मय टीम।

No comments: