Apr 24, 2023

ताजमहल में चुनाव प्रचार मामले में सपा मेयर प्रत्याशी जूही पर मुकदमा


लखनऊ - आगरा में मुहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल में चुनाव प्रचार करने के आरोप में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश पर थाना कोतवाली ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस निकाय चुनाव में जूही ऐसी प्रत्याशी हैं जिनपर मुकदमा दर्ज हुआ है। आगरा के ताजगंज थाना प्रभारी बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि जूही प्रकाश पर अवज्ञा (धारा 188) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (171 एच) दर्ज किया गया है। आप को बता दें कि अचार संघिता लागू होने के बावजूद सपा से मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश शनिवार को ईद पर ताजमहल पहुंची थीं, उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी थे। इतना ही नहीं बल्कि जूही प्रकाश और जिलाध्यक्ष आजाद सिंह ने रायल गेट से नमाज पढ़कर आ रहे लोगों से वोट की अपील भी की। बाद में दोनो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामले ने तुल पकड़ा ।

No comments: