Apr 22, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या के वांछित 02 अभियुक्तों- 01. अखिलेश, 02. सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी रविशंकर पुत्र जगदम्बा प्रसाद नि0 ग्राम आज्ञाराम पुरवा थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच की बहन के साथ दहेज हत्या कारित किया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01.  अखिलेश पुत्र उमाशंकर नि0 पूरे पाठक थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
02. सुनीता पत्नी उमाशंकर नि0 पूरे पाठक थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-136/23, धारा 498ए,304बी व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 रामप्रसाद भार्गव मय टीम
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: