लखनऊ - एक सौ पचपन देशों के जल से अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का जलाभिषेक होगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह शुभ कार्य डॉ विजय जॉली के नेतृत्व में किया जायेगा। डा. विजय दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष और दिल्ली पूर्व के विधायक हैं। आगामी 23 अप्रैल 2023 को श्रीराम मंदिर के जलाभिषेक की तिथि निर्धारित की गई है। आगामी 23 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनाथ सिंह, स्वामी रामदेव,विश्व हिंदू परिषद सहित आरएसएस के पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय सहित शामिल होने की संभावना है। अयोध्या स्थित मणिराम छावनी में इस सामूहिक आयोजन में कई देशों के राजनायिक भी शामिल होंगे।
Apr 6, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment