Breaking





Mar 19, 2023

करनैलगंज : निर्विरोध निर्वाचित हुए मंटू सिंह अध्यक्ष

 



करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लाक अन्तर्गत साधन सहकारी समिति चकरौत में अध्यक्ष पद का चुनाव बड़ी ही गहमागहमी के बाद आज संपन्न हुआ और इसी बीच मंटू सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आपको बता दें कि चकरौत सहकारी साधन समिति के अध्यक्ष पद हेतु आज चुनाव होना था और सुबह से ही इसको लेकर के लोगों में गहमागहमी चलती रही लेकिन अंत में सामंजस बनने पर पवन कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी के साथ श्रुति सिंह उपाध्यक्ष सहित सात संचालक चुनें गए। मंटू सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके सगे संबंधियों,इष्ट मित्रों और समर्थकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विमलेश कुमार और सचिव संजय सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई।

No comments: