गोंडा-मंगलवार को वादी जामिर अली पुत्र मोहीउद्दीन निवासी दुल्हापुर पहाड़ी माफीपुरवा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा की लड़की जाफरून उम्र 10 वर्ष ,पुत्र फूलबाबू उम्र 03 वर्ष तथा भतीजी नजीबुन उर्फ विस्तुइया उम्र करीब 08 वर्ष जो गाँव के खेत में सुबह शौच के लिए गयी थी वहीं विपक्षी नीरज अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी उर्फ सलन अवस्थी निवासी कुरासी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा से किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी थी। जिसमें विपक्षी द्वारा प्रार्थी की भतीजी नजीबुन उर्फ विस्तुइया उपरोक्त के ऊपर धारदार हथियार (हसिया) से प्रहार कर दिया था।। जिसमें प्रार्थी की भतीजी को गम्भीर चोटे आयी है। बच्ची की ईलाज हेतु जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 इटियाथोक को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी अभियुक्त नीरज अवस्थी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल हसिया बरामद कर किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. नीरज अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी उर्फ सल्लन अवस्थी निवासी कुरासी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-137/23, धारा 302.326 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. आलाकत्ल हसिया।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. अ0प्र0नि0 इटियाथोक रामप्रकाश यादव मय टीम

No comments:
Post a Comment