गोण्डा- पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु जारी निर्देश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र अन्तर्गत समधी पुरवा तिराहा के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. पप्पू उर्फ मकसूद, 02. सलमान, 03. असरफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक व 01 अदद मारूती सुजुकी कार व जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त पप्पू के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त सलमान के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. पप्पू उर्फ मकसूद पुत्र महमूदूल हसन नि0 दुल्हापार धनघटा संत कबीर नगर।
02. सलमान पुत्र जुम्मन नि0 ग्राम दिलावर गढ थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी।
03. असरफ पुत्र इलियास नि0 पीठापुर थाना अहिरोला जनपद आजमगढ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-107/23, धारा 3/5/8 गौ वध निवारण अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0व् 3/4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 15 राशि गौवंश।
02. 01 अदद ट्रक नं0 यू0पी0 44 टी0 5976
03. 01 अदद मारूती सुजुकी कार नं0 एम0एच0 03 ए0आर0 9347
04. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
05. 01 अदद नाजायज चाकू।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 जयनाथ पण्डित मय टीम।
No comments:
Post a Comment