Mar 24, 2023

चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी के मुकदमों में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 24.03.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमों का अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो-01. राजेन्द्र सिंह, 02. बुधई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 07.03.2023 को वादी सब्यसाची मिश्र की पीएम मार्बल्स दुकान में व दिनांक 18.03.2023 को बाबा पुरवा धौरहराघाट स्थित वादी अनिल कुमार की ज्वेलरी की दुकान में चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 गजई सिंह नि0 ग्राम चन्दीपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

02. बुधई पुत्र स्व0 रामचन्द्र नि0 ग्राम नरायनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।


अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0-102/23 धारा 379,457,380,411 भादवि थाना तरबंगज गोण्डा।  

02. मु0अ0सं0-110/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा।  


बरामदगी

01. 05 जोड़ी बिछिया सफेद धातु।

02. 02 अछद गुल्ली सफेद धातु।

03. 02 अदद गले का लाकेट सफेद धातु।

04. 06 अदद आरटीफीसीयल माला पीली धातु।

05. 02 अदद एचपी मोटर।

06. 02 अदद गैस सिलेण्डर।

07. 02 अदद एल्युमिनियम का भगोना।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय टीम।

No comments: