Mar 24, 2023

करनैलगंज : नगरपालिका में संपन्न हुई बैठक

 




करनैलगंज/गोण्डा -स्थानीय नगरपालिका परिषद में संचारी रोग नियंत्रण के अंतर्गत नगरपालिका परिषद के सभागार में एक जरुरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में यूनिसेफ के कोर्डिनेटर धीरेंद्र कुमार पाण्डेय,नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा,एवम संचारी रोग नियंत्रण के नामित सदस्य मुकेश कुमार वैश्य,बृजेश शर्मा,अनिल गुप्ता,राम तेज,एवम नगर पालिका के कर्मचारीगण,सफाई नायक रवि कुमार,कैलाश,श्याम किशोर आदि की मौजूदगी में धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर में साफ सफाई,फागिंग,एवम नालियों की निरंतर सफाई बहुत ज़रूरी है। जल भराव न हो,एवम खराब इंडिया मार्का नल में जिसमें पानी रसायनिक हो उस नल में लाल निशान लगाया जाय,जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान नगरपालिका परिषद के महेश कुमार, सतीश दीक्षित, फारूक,मुरारी, राज कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments: