Feb 6, 2023

राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी गाड़ी से विवाहिता का अपहरण

बस्ती ।  में नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में एक राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी कार से विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है। विवाहिता को उसके ससुराल वाले उसके मायके से विदा कराकर ले जा रहे थे। रास्ते में अपहरण की वारदात से उसके ससुराल वाले हतप्रभ रह गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।   

            लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हरैया थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता इस समय अपने मायके में रह रही थी, जहां से उसे विदा कराकर उसके ससुराल वाले कार से लौट रहे थे। अभी वे नगर थाना क्षेत्र के गोटवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि एक पार्टी का झंडा लगी गाड़ी पहुंची और विवाहिता को लेकर जा रही कार को रोक लिया। उसे कार से जबरिया निकाल कर गाड़ी में बैठा कर चंपत हो गए।  

विवाहिता के जेठ ने नगर थाने में दी। तहरीर में छोटे भाई की पत्नी पर अपहृत करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि रविवार को विदाई कराकर लौटते समय दिन में 2.40 बजे यह घटना हुई। एक सफेद रंग की फार्च्यूनर पर एक राष्ट्रीय पार्टी का झण्डा लगा था। उससे उतरे कुछ लोगों ने उनके भाई की पत्नी का अपरहण कर लिया। एसओ नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवाहिता को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।   


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: