Feb 28, 2023

रूस की शेवता बनी बस्ती के ऋषभ की दुल्हनिया

बस्ती। के ऋषभ शुक्ला और रूस की शेवता राना विवाह बंधन में बंध गए हैं। शहर के एक मैरिज हाल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह के साक्षी परिवार के लोग और दोनों के दोस्त बने। दोनों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए लोगों ने आशीर्वाद दिया। बस्ती सदर विकास खंड के सिकटा शुक्ल गांव निवासी लालजी शुक्ला के पुत्र ऋषभ शुक्ला रूस में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।   

            रूस की रहने वाली शेवता राना भी उसी कंपनी में काम करती हैं। एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। प्रेम कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया।  

साथ जीवन जीने का निर्णय लिया

4 साल पहले रूस की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने गए ऋषभ ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी दुल्हनिया सात समंदर पार दूसरे देश से आएगी। दोनों ने शादी कर एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। इसके बारे में अपने परिवार वालों को भी बताया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने उनके प्यार को देखते हुए शादी की सहमति दे दी।  

दोनों के दोस्त भी शादी में हुए शामिल

शादी की डेट तय हुई और 27 फरवरी को दोनों वैदिक मंत्रों के बीच आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हुई। दोनों ने सात फेरे लिए, एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और एक दूजे के हो गए।

इस शादी में दुल्हन बनी शेवता राना काफी खुश नजर आई। उन्होंने अपने परिजनों संग शादी में ठुमके भी लगाए। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। शादी में दोनों के दोस्त रूस से शामिल होने के लिए भारत आए।  


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: