Breaking





Feb 6, 2023

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

 


 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-मनीष लोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मनीष लोनिया पुत्र समय लाल लोनिया नि0 ग्राम छोटी रामबारी मौजा मधई पुर कुर्मी थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-337/2022 धारा 363,366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोंडा

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय टीम।

No comments: