Breaking






Feb 7, 2023

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर गंभीर हालत में पीजीआई को रेफर।

 मैनपुरी में नियुक्त एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की फिरोजाबाद में मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार चल रहा है। एडीजे पूनम दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपनी निजी कार से मैनपुरी लौट रही थीं। यह दुर्घटना माइल स्टोन 65 (आगरा की तरफ से) के निकट हुआ है 

 सूत्रों के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद आ गई। जिसके बाद ये हादसा हो गया। कार को सचिन चला रहा था। जो मेरठ का रहने वाला है। मंगलवार सुबह ये हादसा हुआ है।
घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल एडीजे और उनके चालक को सैफई पीजीआई में भेजा। जहां डॉक्टरों ने एडीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक का उपचार चल रहा है।

एडीजे की क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए हैं। मामले में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया, हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में हो रहा है। जबकि उनके चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

No comments: