Breaking





Feb 6, 2023

मादक पदार्थो की तस्करी करने के वाले 02 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर घनश्यामपुर ग्रन्ट ईदगाह के पास से 02 मादक पदार्थ तस्करों-01. संजय वर्मा, 02. हरदेव पटेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.400 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक, 01 अदद डिजिटल वेइंग मशीन, 22695 रू0 नगद व 03 अदद मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. संजय वर्मा पुत्र धमेन्द्र वर्मा नि0 बहिराडीहा थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. हरदेव पटेल उर्फ गोली नेता पुत्र राम सुंदर नि0 घनश्यामपुर ग्रन्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-30/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 16.400 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक।
02. 01 अदद डिजिटल वेइंग मशीन।
03. 22695 रू0 नगद।
04. 03 अदद मोबाइल।
05. 01 अदद पर्स।

अभियुक्त संजय वर्मा का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-362/22, धारा 323,504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-203/21, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 अश्विनी कुमार राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: