Breaking












Feb 17, 2023

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के 02 वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 75/2023 धारा 354, 323, 506 भादवि 7/8 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तों 01. अनस अहमद खान 02. अब्बू उर्फ अब्दुल आसिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता की माँ द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अनस अहमद खान पुत्र जहीर खाँ नि0 सदाशिव बाजार मौजा कर्मडीहकला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. अब्बू पुत्र सरवर अली नि0 सदाशिव बाजार मौजा कर्मडीह कला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-75/2023 धारा 354, 323, 506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार मय टीम थाना इटियाथोक गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: