Breaking







Jan 31, 2023

एसपी के आवास पर सिपाही ने खुद को गोली मारी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

 प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक आवास पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक सिपाही ने मध्य रात्रि स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के असली कारणों के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक यादव साल 2020 बैच का सिपाही था। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

 सोमवार रात 12 से 3 बजे उसकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह ड्यूटी पर पहुंचा और सरकारी एसएलआर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आश्चर्यजनक बात यह है कि जब उसने स्वयं को गोली से उड़ाया तो किसी ने गोली ं की आवाज भी नहीं सुनी। रात करीब 3ं बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी पर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। ऐसे में कई प्रश्नचिन्ह लग रहें हैं 
 पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया, " अभिषेक की ड्यूटी हमारे आवास पर ही थी। रात करीब 3 बजे ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे सिपाही ने घटना की जानकारी दी। मृतक के ड्यूटी प्वाइंट पर जाकर देखा तो सर्विस SLR उसके दोनों पैरों की बीच में फंसी हुई थी। बाईं कनपटी से गोली लगकर दायीं कनपटी से निकलकर छत पर फंसी हुई थी। पास में SLR की बुलेट का खोखा भी पड़ा मिला है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर के विनय खंड-5 का निवासी सिपाही अभिषेक अपने कमरे में अकेले ही रहता था। उसके कमरे से इलाज के कुछ कागज मिले हैं। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन और कारणों का पता लगाया जा रहा है सभी तरीके से भी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह लोग भी बलरामपुर पहुंच रहे हैं।

No comments: