Breaking












Jan 9, 2023

छप्पर में लगा दिया आग फिर कर दिया धारदार हथियार से हमला



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान छप्पर में आग लगा देने, तथा धारदार हथियार से मारपीट करने का वांछित अभियुक्त- राम आशीष वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 27.11.2022 को वादिनी की छप्पर जला दिया व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत करायी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राम आशीष वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा निवासी ग्राम गुल्हरिया मौजा गौसिहा थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 302/2022 धारा 436/323/504/427 भादवि थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय टीम।

No comments: