Breaking





Jan 21, 2023

मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा देवीपाटन की महिलाओं द्वारा दु:खहरन नाथ मंदिर पर चाय, बिस्कुट,नमकीन और फल की दी गई सेवा

आज दिनांक 21.01.2023 को मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा देवीपाटन की महिलाओं ने थानाध्यक्ष महिला थाना पूनम यादव के नेतृत्व में दु:खहरन नाथ मंदिर पर चाय, बिस्कुट,नमकीन और फल की सेवा दी। जिसमे लगभग 500 लोगों की सेवा की गई। मारवाड़ी युवा मंच महिलाओं द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अहर्निश सेवामहे ही मंच का मंत्र है और युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति मंच का ध्येय है किसी भी सेवा कार्य को सम्पन्न करने का पूरा प्रयास हम महिलायें करती है। 
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष नीलम जैन, सचिव भावना सोमानी, किरन बंसल, अनामिका बंसल, राधा पचेरिया सहित मंच की अनेक महिलायें और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: