Breaking





Jan 21, 2023

नाबालिक बालिका से रेप,आरोपी गिरफ्तार


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बभनान रेलवे स्टेशन के पास से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-अरबाज करीम मेमन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अरबाज करीम मेमन पुत्र करीम इस्माइल मेंमन नि0 बोली पंचलन मेंमन प्लाजा बिल्डिंग थाना दिलीप शामली जनपद रायगढ(महारष्ट्र)
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-156/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना छपिया जनपद गोंडा
 गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम।

No comments: