Breaking





Jan 29, 2023

मंत्री पर सुरक्षाकर्मी ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालात नाजुक, बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट ।

 ओडिशा के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री श्री नबदास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला हुआ है। ब्रजराजनगर में एक उपनिरीक्षक ने उन पर फायरिंग की। नबदास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अपराध शाखा ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। खुफिया एजेंसियों ने भी अपने स्तर से गहनता से जांच शुरू कर दी है 

पुलिस ने गोलीबारी करने वाले पुलिस कर्मी गोपालदास को  तुरंत हिरासत में ले लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नबदास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही गोपालदास ने अचानक से नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चला दीं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ने कि स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत के लिए भीड़ आगवानी करने के उमड़ी। तभी उन पर किसी ने गोली चला दी। हमने देखा एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था।

 ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।
नब किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 का चुनाव वे बीजू जनता दल से चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार वे इसी सीट से विधायक चुने गए। नब किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

No comments: