Breaking












Jan 22, 2023

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 किशोरों की मौत:बस्ती

बस्ती। के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से 2 किशोरों की मौत हो गई। दोनों बाइक से खेत में पंप चलाने के लिए तेल लेने के बाद वापस लौट रहे थे। दोनों किशोरों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।     

         लालगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव निवासी अमन यादव (15) एवं प्रवेश चौधरी (14) एक ही बाइक से खेत में पंप चलाने के लिए महादेवा लालगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आए थे। तेल लेकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे कि अचानक मुंडेरवा मार्ग के निकट एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की टक्कर के बाद वे उसके पहिए के नीचे आ गए।   

इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम
इसी बीच हड़बड़ाहट में ट्रक चालक ने ट्रक को बैक कर दिया, जिससे ट्रक का पहिया अमन यादव के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रवेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। एसओ लालगंज महेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: