Breaking












Jan 8, 2023

बस्ती में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बस्‍ती ।  के वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की बालिका के साथ दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को 7 दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पीड़िता और आरोपी दोनों अलग-अलग सम्‍प्रदाय के और अलग – अलग गांव के निवासी हैं।   

          प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका को आरोपी ने बहाने से घर से बाहर बुलाया। आरोपी युवक उसके यहां आता जाता था, इसलिए बालिका उसके साथ चली गई। इसके बाद उसने उसके साथ जबरिया दुष्‍कर्म किया और किसी से इस बारे में बताने पर जानमाल की धमकी दी।

1 जनवरी को हुई थी दरिंदगी

मामले में बालिका ने डर के कारण जुबान नहीं खोली। उसकी गुमसुम हालत देखकर परिवार वालों ने जब बहुत पूछा तो उसने अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। एक जनवरी को हुए इस दुष्‍कर्म मामले में 7 जनवरी को बालिका की मां ने वाल्‍टरगंज थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म, धमकी और पाक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।   

एसओ ने दी गिरफ्तारी की जानाकारी

एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना पाण्‍डेय गांव निवासी राजू उर्फ मोहम्‍मद आशिम को दौलतपुर से पडिया जाने वाले रास्‍ते से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की उम्र 12 वर्ष और आरोपी युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्‍यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्‍यायालय के लिए रवाना किया गया है।   


         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: