करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय बिकास खण्ड अंतर्गत पाल्हापुर ग्राम पंचायत में चारागाह की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी पैसे से कराए जा रहे बांध निर्माण को अनियमित बताते हुए ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है तथा मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। उक्त प्रकरण में रामपाल सिंह,जटाशंकर सिंह,कौशलेंद्र प्रताप सिंह, चन्द्र भान सिंह,दिनेश गुप्ता,शिव नारायण गुप्ता,बड़कऊ सिंह,जगत पाल सिंह तथा नरेन्द्र सिंह आदि लोगो द्वारा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा करनैलगंज,को दिए गए शिकायती पत्र ने आरोप लगाते हुए कहा गया है कि ग्राम पंचायत पाल्हापुर में गाटा संख्या 56 / 0.117 व 139/9.344 हे० चारागाह की भूमि है जिसके किनारे हम सभी प्रार्थी गणों का खेत है। चारागाह की भूमि का सीमांकन भी अभी नहीं हुआ है फिर भी चारागाह की भूमि पर व हम प्रार्थी गणों की भूमि के पास प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह के द्वारा बंधे का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी करने पर पता चला कि विकास खण्ड से उस कार्य के जगह मिट्टी पटाई/सड़क जिसकी चौड़ाई लगभग 4 मीटर है का स्टीमेट बनवाकर अवैध रूप से बंधे का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग सरकारी धन का बंदरबांट करने में लिप्त है जो कि सीआरपीसी सेक्शन 403 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि इस कार्य को तत्काल नहीं रोका जा रहा है तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने जरूरत पड़ने पर मजबूर होकर उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने की बात कही है।वहीं जब इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) करनैलगंज से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।
Dec 12, 2022
कर्नलगंज: प्रधान द्वारा चारागाह की जमीन पर कराए जा रहे बांध निर्माण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment