मैनपुरी उपचुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कराने के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद भवन पहुंचीं। आज उन्होंने बतौर सांसद तीसरी बार शपथ ग्रहण किया, इससे पूर्व में वह 2012 के उत्तर प्रदेश की पहली महिला सांसद एवं चौथी सांसद थी जो निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुई थी 2014 के लोकसभा चुनावों में वह कन्नौज का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कश्यप और मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन मौजूद रहे हैं। संसद के गेट पर उन्होंने फोटो खिंचवाईं। बतौर लोकसभा सदस्य उन्होंने आज शपथ ली। उन्होंने सोनिया गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। ज्ञात हो कि इस उपचुनाव में कांग्रेस ने डिंपल यादव के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया था।
इससे पहले, रविवार शाम को डिंपल, अखिलेश के साथ मथुरा पहुंची थीं। वहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रहीं डिंपल यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को पौने तीन लाख से अधिक मतों से हराया।
No comments:
Post a Comment