लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने 2004 में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की तत्कालीन शहर सचिव मालती शर्मा की हत्या हुई थी उक्त मामले में गाजीपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त डीआईजी की पत्नी और पूर्व पार्षद अलका मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोषी करार होने के बाद से वह फरार चल रही थी। गैर जमानती वारंट के साथ उनके घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा किया जा चुका था।
सात जून 2004 को हत्या हुई थी। सर्वोदय नगर में 7 जून, 2004 को मालती शर्मा के बढ़ते वर्चस्व की वजह से हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन एसपी ट्रांसगोमती राजू बाबू सिंह और सीओ क्राइम राजेश्वर सिंह ने सिपाही राजकुमार राय व अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा उस समय किया था।
राजकुमार व रोहित के बयान के बाद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि मालती की हत्या की साजिश रिटायर डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी व पूर्व भाजपा
No comments:
Post a Comment