Breaking






Dec 25, 2022

क्रिसमस पर्व को लेकर राजधानी में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, आज घर से निकलने से पूर्व ध्यान रखें।

आज लखनऊ में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजारों में उपद्रव करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई  प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तन किया गया है।

जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि क्रिसमस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गिरजाघर के बाहर और आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अवांछित तत्वों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। खुले में मदिरापान और कलेबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष तौर पर नजर रखने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया है।

आज दोपहर तीन बजे से इन रास्तों पर रहेगा मार्ग परिवर्तन पुलिस उपायुक्त यातायात रईस अख्तर ने बताया कि 25 दिसंबर से शुरु होने वाला मार्ग परिवर्तन 26 दिसंबर की दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा।
बैंक आफ इण्डिया तिराहा / लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। इस ओर जाने वाले नवल किशोर रोड / लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर जा सकेंगे।

• डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक आफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जाएंगे।

• हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जाएगा।

 मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा / बैंक आफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

• सुभाष परिवर्तन चौक चौराहे से वाहन मेफेयर अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन अशोक लाट चौराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर जाएंगे।

• केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से कोई यातायात हिन्दी संस्थान की और नहीं आ सकेगा। यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर जा सकेगा।

हिन्दी संस्थान से वाहन मेफेयर की ओर न जाकर चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।

मफेयर तिराहा से अल्का तिराहे की ओर जाने वाले वाहन लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर जा सकेंगे।

• अल्का तिराहा से वाहन बैंक आफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वालों को मफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर जाना पड़ेगा।

No comments: