Breaking












Dec 25, 2022

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार 

आर के मिश्रा
गोण्डा।। थाना क्षेत्र तरबगंज अन्तर्गत बनगाँव निवासी एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।इस बावत जानकारी देते हुए थाना क्षेत्र अन्तर्गत भानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के  विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब  की बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षो को दिए गये है। उक्त के क्रम में थाना तरबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक के कुशल निर्देशन में  पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। उपनिरीक्षक सोम प्रताप सिंह सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल दिनेश यादव,कांस्टेबल अरूण वर्मा एवं                        रितेश कुमार के साथबक्षेत्र भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।पूछने पर उसने पुल्ले  पुत्र गणपति निवासी ग्राम बनगांव थाना तरबगंज जनपद गोंडा बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाना पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

No comments: