Dec 25, 2022

नवाबगंज में चली गोली,युवक की हालत नाजुक,रेफर



गोंडा- जिले के नबाबगंज कस्बा स्थित कटी तिराहे पर स्टैंड पर फ़ायरिंग से अफरातफरी मच गई। कटी तिराहे पर गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से राहुल सिंह नाम का युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ। घायल राहुल को एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले स्टैंड पर ऑटो का नम्बर लगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। तीन हमलावरों पर राहुल सिंह को  गोली मारने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

No comments: