Dec 14, 2022

आपराधिक माफियाओं के अतिरिक्त अन्‍य माफिया चिन्हित

बस्ती । में आपराधिक माफियाओं के अतिरिक्त अन्‍य माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में सक्रिय माफियाओं के सम्‍बन्‍ध में विभागीय अधिकारियों से सूचना एकत्र की जाए, डीएम, एसपी संयुक्त रूप से ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि सम्‍बन्‍धी विवादों को नजरअंदाज न किया जाय। विवाद बने रहने पर भविष्य में यह कानून व्यवस्था के लिए गम्भीर खतरा बन जाते हैं। तहसील एवं थाने में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी प्रकरण में राजस्व, पुलिस विभाग की टीम मौके पर जाकर उसका निस्तारण करें।    

           डीआईजी आरके भारद्वाज ने पुलिस गश्त बढाए जाने, थानों पर पड़े वाहन का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि वर्ष 2015 के बाद सीज किए गए वाहनों की वर्षवार सूची तैयार कराई जाए, आरटीओ कार्यालय से उसका सत्यापन कराया जाय। सभी थानों में अपराध, भूमि, बीट, त्योहार सम्‍बन्‍धी रजिस्टर अपडेट रखे जाए।    

10 बड़े बकायेदारों का नाम लिखवाया जाए
कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा किया। निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में प्रमुख स्थान पर 10 बड़े बकायेदारों का नाम लिखवाया जाय। निर्देश दिया कि अमीनों द्वारा किए जा रहे कलेक्शन पर व्यय 10 प्रतिशत से कम किया जाय। समीक्षा में पाया कि आबकारी 50, परिवहन 15, विद्युत 42, मण्डी समिति 53, वन 25 प्रतिशत राजस्व वसूली हो पाई है। मार्च तक शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।

सूची तैयार कर निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश।  

सूची तैयार कर निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश
परिवहन विभाग की लगभग 13 करोड़ की आरसी की वसूली के लिए अभियान चलाने, खाद्य एवं औषधि विभाग को नियमित रूप से नमूने लेने, टेस्टिंग के लिए लैब भेजने,अवैध शराब के विरूद्ध दबिश डालने, दुकानों की जॉच करने, 5 वर्ष से अधिक अवधि के मुकदमों की सूची तैयार कर निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। चकबन्दी विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कास्तकारों को वास्तविक कब्जा दिलाया जाय, कागज पर नहीं। बैठक में डीएम बस्ती प्रियंका निंरजन, सिद्धार्थनगर रंजीव रंजन, संतकबीरनगर प्रेमरंजन सिंह, एसपी आशीष श्रीवास्तव, अपर आयुक्त बृजकिशोर, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।    

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: