परिषदीय विद्यालयों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से उन्हे अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि परिषदीय विद्यालयों में होने वाली चोरियों को पुलिस गंभीरता से ले। मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफ़ाश कराकर दोषियों को दंडित करे।
ब्लॉक अध्यक्ष शैल शुक्ल ने बताया कि आए दिन परिषदीय विद्यालयों से अवकाश के दिनों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखे अनाज, बरतन, गैस सिलेंडर, पंखा, टुल्लू पम्प, समरसेबल, कम्प्यूटर प्रोजेक्टर आदि चोरी हो जाता है। जब प्रधानाध्यापक या शिक्षक घटना का मुकदमा दर्ज कराने जाते हैं तो उनका मुकदमा भी पुलिस दर्ज नहीं करती है। इसे लेकर शिक्षक परेशान हैं और चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।
पुलिस अध्यापकों की करेगी मदद।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा तत्काल इस बारे में सभी थानों को निर्देशित किया जा रहा है। यदि अध्यापक समुदाय को कहीं भी पुलिस मदद की जरूरत हो तो वह उन्हें अवगत कराएं। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
इन लोगों ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में सदर मंत्री विजय वर्मा, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, विनोद गौतम, आशुतोष शुक्ल, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment