(शहर के सभी 34 वार्डो में अजय शर्मा का बढ़ा जनाधार, हर चाक चौराहों पर गुंज रहा अजय शर्मा का नाम)
![]() |
बहराइच -: निकाय चुनाव के आगाज़ होते ही सियासत के सिकंदर अपनी अपनी गोटियां बिछाने लगे है। नगर निकाय के चुनाव में हर प्रत्याशी अपने अपने वादे और इरादे आवाम को बताना शुरु भी कर दिया है। इस दौर में लोक लुभावन वादों का मेनीफेस्टों अपने अपने तरीको से प्रत्याशी वोटरों में अपनी गहरी पैठ जमाने के लिये नये नये तरीके आजमा रहे हैं। नये दौर और सोशल मीडिया की क्रांति में फेसबुक,ट्वीटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे तमाम प्लेटफॉर्म नगर पालिका के चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों के लिये अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए सबसे कारगर हथियार साबित हो रहे।
दो दशक में हार चुके हैं पालिका चुनाव कई बड़े धुरंदर
बहराइच जिलें में नगर पालिका सीट पर पिछले बीस सालों से जहां सत्ताधारी पार्टी लगातार करारी शिकस्त का समाना करती चली आ रही है और पालिका अध्यक्ष की सीट पर या तो विपक्ष या निर्दल प्रत्याशी ही जीत का ताज़ पहनते चले आ रहे हैं । वही इस बार नगर पालिका के अध्यक्षी के चुनाव में सियासत के साधक नया नया समीकरण साध रहे हैं । पिछले दो दशक के अंतराल में कई बड़े बड़े चुनावी चाणक्य नीति और गोटियां बिछाने में फेल हो चुके हैं ,सत्तासीन पार्टी यदि सही समीकरण नही बिछा पाई तो परिणाम फिर वही संभावित है। शहर की आवाम अब नई योजना और नये चेहरे को खोज रही है बार बार बड़े उत्साह में खोई नगर पालिका की सीट अब बेहतरीन सोच के साथ ही जुड़ सकती है अन्यथा फिर वही इतिहास गवाह बनेगा और फिर जिंदगी की जद्दोजहद में लोग लग जायेंगे।
शहर के चाक चौराहों पर जनता अदालत मॉडल की चर्चा जोरों पर*
निकाय चुनाव के आगाज में लाखों आवाम के बीच जन सुविधाओं के हवाले जनता के बीच शहर के सभी 34 वार्डो में "जनता अदालत" के माध्यम से आवाम के बीच कदमताल करते रहने और नगरीय सुविधाओं को जनता के बीच पहुंचाने का अपना मॉडल सार्वजनिक करने वाले पत्रकार अजय शर्मा का जनता अदालत मॉडल बहराइच में सुर्खियों में है,शहर की आवाम बड़े ही आसानी से जनता के बीच से निकल कर जनता की बात करने वाले प्रत्याशी की बात पर बड़ा भरोसा कर रही है।शहर के कई वार्डो और मोहल्लों सहित बाजारों में अजय शर्मा की तरफ आवाम की भावनाओं का सैलाभ उमड़ रहा है।कही पोस्टर बैनर के द्वारा तो कही अपनी बातों से
सबसे बेहतरीन मॉडल को नगर की आवाम को बताने में युवा प्रत्याशी अजय शर्मा बताने में कामयाब हो रहे है।
बीजेपी में किया है अजय शर्मा ने आवेदन
पिछले बीस वर्षो से भी अधिक विभिन्न न्यूज चैनलों/अख़बारों में बहराइच जिलें की लाखों आवाम की आवाज़ उठाने वाले युवा पत्रकार अजय शर्मा ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने के लिये आवेदन किया है, अजय शर्मा पूर्व में इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के अजीवन सदस्य तथा दहेज प्रतिषेध एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य है। बीजेपी में कई दावेदार है अनारक्षित सीट होने के कारण महिला कार्यकर्ता भी आवेदन कर रही है,देखना है प्रदेश नेतृत्व कैसे प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतरने के लिए हरी झंडी दिखाता है,

No comments:
Post a Comment