Dec 12, 2022

करनैलगंज: डायरेक्टर ने दिया इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के निरीक्षण का आदेश

करनैलगंज/गोण्डा - आर्थिक बोध एवम संख्या निदेशक के निर्देश पर बिकास खंड के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण होना है। जारी आदेश के मुताबिक चिन्हित गावों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी रोशन लाल को सौंपी गई है। वह ब्लाक के छः गांवों में कराए गए सामुदायिक विकास /निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे। जारी सूची के मुताबिक करनैलगंज ग्रामीण,पांडेचौरा, कादीपुर,बरदहा, बरतरा तथा लालेमऊ का नाम निरीक्षण में शामिल है।

No comments: