Dec 12, 2022

छापेमारी से व्यापारियों में पैदा की जा रही दहशत':बस्ती

बस्ती । में जीएसटी छापा अभियान के भय से अनेक व्यापारियों की दुकानें पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। इन सवालों को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।    

        ज्ञापन सौंपने के बाद ‘आप’ जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि जीएसटी छापा अभियान के नाम पर व्यापारियों में दहशत पैदा की जा रही है। अनेक व्यापारी कोरोना काल के बाद हुए नुकसान से अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों को ऐसा लगता है कि कोई व्यापारी कर चोरी कर रहा है तो उसकी जांच कर नोटिस भेजने के साथ पक्ष जानना चाहिये और उसके बाद कोई कार्रवाई की जानी चाहिये।   

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्पीड़न
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि तत्काल प्रभाव से छापेमारी बंद न हुई तो आम आदमी पार्टी संघर्ष को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में शास्त्री डीएन त्रिपाठी, चन्द्रभान कन्नौजिया, लक्ष्मी यादव, मुकेश कुमार शुक्ल, कुलदीप जायसवाल, फिरदौस अहमद, डॉ. रामसुभाष वर्मा, वीरेन्द्र कसौधन, एहतेशाम हुसेन, राम आधार गौतम, उमेश शर्मा, जावेद अली, मो. सुबहान अली, नकुल कुमार गौतम, अशोक कुमार गौतम, योगेन्द्र कुमार गौतम सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।   

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: