Breaking





Dec 25, 2022

लडकी का अपहरण करने के वाला गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की का अपहरण करने के वांछित अभियुक्त दद्दन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना इटियाथोक क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को अपने पुत्र के साथ बहला-फुसलाकर भगवाया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01.  दद्दन सिंह पुत्र स्व0 दीप नारायण सिंह नि0 ग्राम मध्यनगर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-167/2022 धारा 363,366 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राकेश कुमार मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: