Breaking





Dec 25, 2022

अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ ( 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजे) के साथ गिरफ्तार



रिपोर्ट-मुन्नू सिंह
गोण्डा- अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के मुखबिर खास की सूचना पर इंजीनियरिंग कॉलोनी तालाब के पास से अभियुक्त मोअज्जम उर्फ सलीम बंजारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. मोअज्जम उर्फ सलीम बंजारा पुत्र जुम्मन बंजारा निवासी बंजारन पाड़ा मटेहरा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-959/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-555/12 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नानपारा जनपद बहराइच।
02. मु0अ0सं0-1089/14  457/380/511 भादवि थाना नानपारा जनपद बहराइच।
03. मु0अ0सं0 1136/14 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नानपारा जनपद बहराइच।
04. मु0अ0 सं0 25/2000 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना भीरा जनपद खीरी 
05. मु0अ0सं0  29/2000 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना भीरा जनपद खीरी।
06. मु0अ0सं0 23/2000 धारा 382 /411 भादवि थाना भीरा जनपद खीरी।
07. मु0अ0सं0 471/05 धारा 302/393 भादवि  थाना भीरा जनपद खीरी।
08. मु0अ0सं0 44/2000 धारा 458 भादवि थाना गोला जनपद खीरी।
09. मु0अ0सं0 293/1999 धारा 395 भादवि थाना फरधान जनपद खीरी।

बरामदगी
01. 01 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा बरामद।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 प्रतीक पांडे मय टीम।

No comments: