अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक टीवीआई भुगतान
आशाकर्मियों ने लंबित देयको का भुगतान किए जाने, कोविड जोखिम भत्ते की तत्काल बहाली करते हुए बढ़ाकर 10,000 रूपए किए जाने, आशा वर्कर को 50 लाख रूपए का बीमा कवर, 2 माह से बकाया मानदेय भुगतान, हेल्थ वेलनेस सेंटर के तहत कार्यरत आशा संगिनी का अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक टीवीआई भुगतान, प्रोत्साहन राशि दो गुना, पोलियो ड्यूटी सहित सभी अतिरिक्त कार्य के एवज में 500 रूपए प्रतिदिन मानदेय आदि की मांग की है।
श्रमिको के बजट में केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार कटौती कर रही
यूनियन के संरक्षक जगराम यादव ,फूल चंद्र चौधरी प्रभाकर वर्मा, कामरेड केके तिवारी आदि ने कहा कि आशा सहित अन्य योजना श्रमिको के बजट में केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार कटौती कर रही है जो असहनीय है। कहा कि आशा कर्मियों के कटौती सहित लंबित मानदेय आदि समस्याओ को सरकार को हल करना ही होगा। कहा कि यदि सरकार ने आशाकर्मियों की मांगो को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में ये लोग रहे शामिल।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में शैलेन्द्री श्रीवास्तव, गायत्री देवी, पूनम मौर्य, संगीता, सविता चौरसिया, पिंकी गुप्ता, इंद्र मूर्ति सिंह, मंजू सिंह, सुनीता देवी, रूपा देवी, सुशीला, रमा त्रिपाठी, राजपति देवी , कुसुम, कांति, उषा देवी, श्यामपति ,रेखा देवी, लक्ष्मी , सावित्री, रीता, सुकनाक्षी, चंद्रावती, इंद्रवती ,रोशन काली, विद्या देवी , नीलम चौधरी, रंजना देवी, बिन्दुमती कलावती आदि शामिल रही।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment