परसपुर थाने मे बैठक आयोजित कर दी महत्वपूर्ण जानकारी
परसपुर गोण्डा।।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार के निर्देशन में जोन कार्यालय में नियुक्त वरिष्ट निरीक्षक मुहम्मद सबाहुद्दीन व विनोद कुमार राव द्वारा बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने हेतु थाना परसपुर में नियुक्त समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण/ बीपीओ की बैठक आयोजित कर उन्हे बीट प्रणाली के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने हेतु विस्तार से अवगत कराया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के सामान्य जनमानस, गणमान्य/सम्भ्रान्त लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उससे जोड़े तथा उनसे निरन्तर संवाद स्थापित रखें तथा महत्पूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किये जाने हेतु निरन्तर वार्तालाप करें । शान्ति व्यवस्था को अनुरक्षित बनाये रखने के लिये पक्षकारों के विरूद्ध रंजीश/ भूमि सम्बन्धी विवादों को चिन्हित कर, 107/116/116(3) सीआपीसी अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक के दौरान सभी को सरकार द्वारा चलाये गये सी-प्लान की जानकारी देते हुये कहा कि सी प्लान से खुद को एवं उच्च अधिकारियों को भी जानकारी अर्जित करने में सुविधा मिलेगी।
बीट में नियुक्त बीपीओ को साप्ताहिक रूप से उन्हे उनके क्षेत्र में मा0 न्यायालयों से प्राप्त आदेशिकाओ के तामीला, दुराचारियों/ सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए उनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित किये जाने हेतु जीडी में रवानगी तथा वापसी में कार्य का विस्तृत विवरण दर्ज कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जनशिकायतों से सम्बन्धित जो आख्यायें बीपीओ द्वारा तैयार की जाये उसे अपने हल्का के उ0नि0 से सहमति अंकित करायें तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक से हस्ताक्षर कराकर सम्बन्धित को अग्रेषित किया जाये।
No comments:
Post a Comment