Breaking







Dec 19, 2022

अगवा की गई किशोरी बरामद:आरोपी को किया गया गिरफ्तार,

बस्ती । जिले में लालगंज पुलिस ने एक किशोरी की बरामती कर उसको अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार गांव गांव घूमकर मिक्‍सर व अन्‍य सामान बेचने वाले युवक के सम्‍पर्क में लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी आई। वह जिस समय उसके घर पर सामान बेचने पहुंचा उसकी मां मौजूद नहीं थी। किशोरी ने उससे बाद में आने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसका नम्‍बर ले लिया।   

        दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो उसने उसे डांट फटकार लगाई। मां की डांट के बाद किशोरी की आरोपी से बात हुई तो उसने उससे शादी करने का झांसा दिया और अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता उसके साथ पत्‍नी की तरह रह रही थी। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी थी।  

पीड़िता को न्यायालय के लिए किया गया रवाना

एसओ लालगंज महेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक किशोरी को फरूखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी विनय कुमार बहका फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर अपहरण, दुष्‍कर्म, पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था। सोमवार को आरोपी को बनकटी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीडिता को उसकी मां के साथ बरामद किया गया। आरोपी एवं पीड़िता को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।   

         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: