Dec 14, 2022

जाने माने न्यूरो सर्जन डा. डी के वत्सल का हुआ जोरदार स्वागत





करनैलगंज/गोण्डा - प्रदेश ही नहीं बल्कि देश,विदेश में ख्याति प्राप्त डाक्टरों में शुमार आईकान हॉस्पिटल के संस्थापक, न्यूरो सर्जन डा.डी के वत्सल का बुधवार को करनैलगंज डाक बंगले में जोरदार स्वागत किया गया। डा. डी के वत्सल के अति करीबी माने जाने वाले मान बहादुर सिंह पाण्डेचौरा के आवाहन पर इकट्ठा हुए सैकड़ो लोगों द्वारा डॉक्टर वत्सल का माल्यार्पण कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। कुछ गलत नहीं कहा गया है कि डाक्टर धरती के भगवान होते हैं। डा.वत्सल ने न जाने कितनों को पुनर जीवन दिया है, ऐसे तमाम लोग बुधवार को उनके करनैलगंज आने की आहट पाकर सुबह से ही डाकबंगले पर उनकी प्रतीक्षा करते रहे, जिन्हें धरती के भगवान माने जाने वाले डाक्टर डी. के. वत्सल द्वारा दुबारा नवजीवन मिला है। इस दौरान स्वागत में सुभाष सिंह पत्रकार,अशोक सिंह,जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह,मुन्नू सिंह,हितेश सिंह,संदीप मिश्रा,पुनीत सिंह,बृजेश सिंह,अमन सिंह,शिवम सिंह,शुभम सिंह,गगन सिंह,दिलीप सिंह,राजपाल मौर्य,विपिन मौर्य, हिमांशु सिंह,गोलू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments: