Dec 14, 2022

सामान्य ज्ञान परीक्षा हुई सम्पन्न,460 बच्चों ने रही भागीदारी,प्राचार्या ने की जबरदस्त निगरानी

सामान्य ज्ञान परीक्षा हुई सम्पन्न,460 बच्चों ने रही भागीदारी,प्राचार्या ने की जबरदस्त निगरानी

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 बीना सिंह के निर्देशक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बावत महाविद्यालय की मुख्य नियंता डॉ0 सीमा तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी उक्त महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर शिक्षा में विशेष रुचि रखने वाले होनहार छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2022-2023 की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तहत ली गयी परीक्षा  में विद्यालय के चार सौ साठ छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 बीना सिंह ने कहा कि उक्त सामान्य ज्ञान परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी निगरानी में सम्पन्न हुआ। बेहतर स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुये पुरस्कृत किया जायेगा।जिससे महाविद्यालय में शिक्षा अर्जित करने वाले समस्त छात्र छात्राओं का हौशला बुलन्द हो सके तथा अगले वर्ष और भी ज्यादा संख्या के प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित कर महाविद्यालय का नाम रौशन करें।इस दौरान डॉ0 ज्योतिबाला पाण्डेय,रुची सिंह अनुपम सिंह, डॉ0 श्रेयशी ठाकुर उपस्थित रही।

No comments: