Dec 19, 2022

सगे भाइयों ने मां के आशिक को सरेराह मारी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विगत 17 दिसंबर को बिबियापुर गांव में रहने वाले विकास अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकलते हैं। पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो लड़कों ने उसको गोली मार दी। गोली पेट में जा लगती हैं । विकास खून से लथपथ होकर वही जमीन पर गिर पड़ता है।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आते हैं। मोटर साइकिल सवार दोनों लोग वहां से भागने में सफल हो जाते हैं। विकास को स्थानीय लोग सब से पहले करीब के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर जाते हैं। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
 पुलिस का कहना है कि महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। अधिकांश समय वह घर से बाहर रहता था। पूछताछ में पता चला है कि महिला के यहां विकास का आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच युवक के महिला से नजदीकी संबंध हो गए। महिला के बड़े बेटे को इस बात का पता भी चल गया था। उसने कई बार युवक को समझाया कि वह आना-जाना बंद कर दे। मगर उसके बाद भी विकास, 42 साल की महिला से बातचीत करता था।
दरअसल, महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर करीब एक साल पहले विकास के साथ रहने के लिए चली गई थी। दोनों एक साथ 6 महीने तक रहे भी, परंतु फिर कुछ ऐसी अनबन हुई कि महिला विकास को छोड़कर दोबारा अपने पति के पास लौट आई।
। दोनों बेटे अपनी मां का जाना तो बर्दाश्त कर ले गए थे। मगर उसको मिले धोखे और फिर घर आने को बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने तय कर लिया कि विकास को सबक सिखाना है। इसके बाद वो पिछले 2 माह से विकास को तलाश कर रहे थे। रेकी करके उन्हें पता हो गया कि विकास सुबह के वक्त बिल्कुल अकेला होता है। इसलिए उन्होंने वॉक करने के दौरान उस पर हमला किया। घायल युवक ने बताया, "महिला के बेटों का हुलिया और पूरी कहानी पुलिस को बता दी है। मेरी बातचीत होती थी। वो मेरे साथ खुद रहने आ गई थी । "

इस घटना में विकास के मोबाइल पर एक नंबर पर लंबी-लंबी बातचीत मिली। ये नंबर एक महिला तक पुलिस को लेकर गया। पूछताछ में लव अफेयर की पुष्टि भी हो गई। ये बात विकास के पिता भी जानते हैं, लेकिन उसके बाद भी मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया है।

महिला के बेटे पिछले 2 माह से विकास की तलाश कर रहे थे, जहां दोनों ने आपस में सुनियोजित तरीके से  हत्या के इरादे से गोली मारी थी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने पूरे मामले में सीबीगंज इंस्पेक्टर को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज किया है।

No comments: