Breaking






Nov 1, 2022

यूपी परिवहन निगम का नया फरमान,आर एम दें संपत्तियों का विवरण

लखनऊ - उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिवहन निगम का एक नया फरमान जारी हुआ है,जिसके अंतर्गत अब प्रदेश के समस्त आर एम को विभागीय परिसम्पत्तियों का वर्तमान जिलाधिकारी सर्किल रेट के अनुसार मूल्यांकन सहित विवरण उपलब्ध कराना होगा।  उपरोक्त विषयक जारी पत्र में प्रबन्धक निदेशक द्वारा अपेक्षा की गयी है कि उनके क्षेत्रों के अधीन परिवहन निगम की समस्त सम्पत्तियों का वर्तमान जिलाधिकारी सर्किल दर पर मूल्याकंन सहित विवरण आगामी 03 नवंबर तक उपलब्ध कराया जाये। उक्त के संबंध में अधिशासी अभियन्ता ए के सिंह द्वारा अभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

No comments: