Nov 18, 2022

झाड़फूक के बहाने दलित महिला से रेप,लड़की से छेड़छाड़,विरोध पर लड़के को फांसी पर लटकाया

गोण्डा - एक महिला ने अपने पड़ोसी पर झाड़ फूंक के बहाने बीते छः माह से दुष्कर्म करने ,उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर उसके लड़के को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है,पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने मोहम्मद जैनुल आबदीन पुत्र अली बख्श निवासी काशीराम कॉलोनी पंतनगर थाना कोतवाली नगर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जैनुल आबदीन द्वारा झाड़-फूंक के बहाने जबरन संबंध बनाता रहा,उसकी लड़की के साथ भी छेड़छाड़ किया और जब उसके लड़के ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे फांसी पर लटका दिया। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना को0 नगर पुलिस ने 376, 304, 354, 323, 504, 506, 452 भादवि0, 7/8 पास्को एक्ट व  3/(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी जैनुल आबदीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पीड़िता ने झाड़ फूंक के बहाने छः माह से दुष्कर्म करने,लड़की के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर उसके लड़के को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है,पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है।

No comments: