Nov 13, 2022

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,दो पक्षों में जमकर चली लाठी डंडे।

 बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र के बल्दूपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चटकी।दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को सीएचसी खैरीघाट से जिला अस्पताल रेफर किया गया।थाना क्षेत्र के बल्दूपुरवा गांव निवासी बछराज पुत्र जगदीश और सुंदर लाल कमला प्रसाद के बीच पुरानी जमीनी विवाद में कुछ कहासुनी हो रही थी।इसी बीच दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर आ गए।एक दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गए।प्रथम पक्ष से अनूप कुमार (28)पुत्र रामनरेश,बजरंगी (40)पुत्र विनोद कुमार,ब्रजेश कुमार (42)रामनरेश,सौरभ शर्मा (17)बजरंगी शर्मा जबकि दूसरे पक्ष से सुंदरलाल (21)पुत्र कमला प्रसाद,राहुल मिश्रा(17)पुत्र देशराज,शनि मिश्रा (14)पुत्र बछराज,शेष राम (32)पुत्र जगदीश प्रसाद घायल हो गए।

सीएचसी खैरीघाट में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ.विकास सिंह ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही।चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार परआवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

No comments: